Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

Delhi Mayor Election: आज होगा दिल्ली के नए मेयर चुनाव

दिल्ली में गुरुवार को होने वाले मेयर चुनाव के लिए मंच तैयार है। बीजेपी पार्षद और पूर्वी दिल्ली के पूर्व मेयर सत्य शर्मा को फिर से पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। शर्मा, जिन्होंने दिसंबर 2022 में पिछले मेयर चुनाव की भी अध्यक्षता की थी, फिर से कार्यवाही की देखरेख करेंगे।

इस साल के मुकाबले में एएपी के देवनगर के पार्षद महेश खिंची का मुकाबला, शकूरपुर से बीजेपी के किशन लाल से है। वहीं अमन विहार से एएपी के रविंदर भारद्वाज और सदातपुर से बीजेपी की नीता बिष्ट के बीच डिप्टी मेयर के लिए मुकाबला होगा।

नया मेयर दलित उम्मीदवार होगा, जो राजनैतिक कलह की वजह से पांच महीने का छोटा कार्यकाल पूरा करेंगा।

पिछले चुनाव के बाद से, 250 सदस्यीय एमसीडी सदन में एएपी की संख्या घटकर 125 हो गई है, जो बहुमत के आंकड़े से थोड़ा कम है, जबकि बीजेपी की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। कांग्रेस के पास आठ सीटें हैं और तीन पर निर्दलीय का कब्जा है।

पिछले चुनाव में एएपी की शेली ओबेरॉय ने बेहद नाटकीय माहौल में मेयर पद जीता था। इसमें लेफ्टिनेंट गवर्नर की तरफ से 10 एल्डरमैन के नामांकन को लेकर हंगामा हुआ था, जिसकी एएपी ने बीजेपी के पक्ष में जाने के रूप में आलोचना की थी।