देश की राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, बेघर लोगों की दिक्कतों में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में उन्हें सरकारी शेल्टर होम से बड़ी राहत मिल रही है
इन शेल्टर होम में जरूरतमंद लोगों को गर्म खाना, बिस्तर और सर्दी से बचने के लिए कंबल दिए जाते हैं।
सर्दी बढ़ने के साथ ही बेसहारा लोगों इन सुविधाओं की जरूरत पड़ती है। दिल्ली के हर एक रैन बसेरे में एक बार में 20 से ज्यादा लोगों को ठहराने की क्षमता है।
दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 25 नवंबर से गिरावट शुरू हो गई है। तब यह 14 डिग्री सेल्सियस पर था जिसके बाद से इसमें लगातार गिरावट हो रही है।
हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस साल पांच साल में सबसे गर्म नवंबर दर्ज किया गया। अगले सप्ताह की शुरुआत में रात के तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद है क्योंकि तब उत्तरी राज्यों की पहाड़ियों में बर्फबारी शुरू हो जाएगी।
दिल्ली: बेसहारा लोगों को सरकारी शेल्टर होम में मिल रहा है सहारा
You may also like
'बालाकोट, नोटबंदी और सिंदूर का जादूगर...', राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, लोकसभा में मचा हंगामा.
महिला आरक्षण विधेयक पर पीएम का विपक्ष से समर्थन का आग्रह, बोले- लाखों महिलाओं की निगाहें हम पर टिकी.
दिल्ली में ‘नशे पर लगाम’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 123 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार.
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, कहा- बेल के लिए असम की अदालत का रुख करें.