Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

दिल्ली: कबीर नगर में गोलीबारी, एक युवक की मौत

दिल्ली में वेलकम थाना में पड़ने वाले कबीर नगर में नदीम नाम के युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं। घटना आधी रात को हुई, जब तीन दोस्त स्कूटर पर सवार होकर घर जा रहे थे।

उन पर अनजान लोगों ने हमला किया और पांच राउंड से ज्यादा गोलियां चलाईं। गोलीबारी के बाद हमलावरों ने मोटरसाइकिल वहीं छोड़ दी। वे नदीम का मोबाइल फोन लेकर पीड़ितों के स्कूटर से भाग निकले।

मौके पर पहुंची पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। हमले की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।फायरिंग की एक और घटना ज्योतिनगर इलाके में हुई। वहां कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने कहा, "हमने दोनों घटनाओं के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है।"