Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

दिल्ली: करोल बाग में कपड़े के शोरूम में लगी आग

दिल्ली के करोल बाग में एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. पुलिस की टीम भी पहुंची है. राहत और बचाव कार्य जारी है. 

बता दें कि कपड़े के शोरूम में लगी गर्मी की वजह से जल्दी फैल गई। जिसके कारण आसमान में काले धुएं का गुब्बार उठ गया। भीषण आग को बुझाने के लिए 65 फायर कर्मियों के अलावा तीन फायर ऑफिसर को भी मौके पर रवाना किया गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

इस मामले पर फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि कंट्रोल रूम को 5:30 के आसपास अजमल खान रोड पर वेस्ट साइड शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अभी आग बुझाने का काम जारी है।