Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

दिल्ली विधानसभा चुनाव: वोटिंग को लेकर मतदान केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जिसमें 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13,766 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है।

इन चुनावों में 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दिल्ली में 30,000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात की गई हैं।