दिल्ली में रविवार को गणतंत्र दिवस के लिए कई स्तरों पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। 70 से ज्यादा कंपनियां और 15 हजार से ज्यादा पुलिस के जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। अकेले नई दिल्ली जिले में 15 हजार सुरक्षाकर्मियों की छह स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाएगी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "डेटा-आधारित चेहरे की पहचान और वीडियो एनालिटिक्स से लैस 2,500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परेड मार्ग पर 200 से ज्यादा इमारतों को सील किया गया है।
पूरी राजधानी में शनिवार शाम से ही भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती हो गई। निगरानी के लिए भारी संख्या में सीसीटीवी लगाए गए हैं। किसी भी साइबर गड़बड़ी को नाकाम करने के लिए जानकार भी मुस्तैदी से जुटे हैं।
दिल्ली पुलिस ने चेहरों को पहचानने वाले सॉफ्टवेयर से लैस जगह-जगह गाड़ियां तैनात की हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली, उत्तर और मध्य दिल्ली जिलों में सुरक्षा के लिहाज से घरों की छतों पर करीब चार हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
You may also like
दिल्ली में एलपीजी की कोई कमी नहीं, आपूर्ति स्थिर और नियंत्रण में', सीएम रेखा जनता को किया आश्वस्त.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस; AQI ‘मध्यम श्रेणी’ में दर्ज.
दिल्ली पुलिस के साथ एनकाउंटर में भाऊ गैंग के दो घायल बदमाश गिरफ्तार.
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार.