Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

दिल्ली: "रन फॉर इंक्लूजन' में 7000 लोग शामिल हुए

दिल्ली-एनसीआर के 150 शैक्षणिक संस्थानों और दूसरे संगठनों से जुड़े लगभग 7000 लोगों ने शनिवार सुबह नई दिल्ली में आयोजित 'रन फॉर इंक्लूजन' में हिस्सा लिया। ये आयोजन आगामी स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बॉची और बोलिंग प्रतियोगिता के लिए एक शुरूआत है। इसका आयोजन 18 नवंबर से दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होना है।

इस दौड़ की शुरुआत मुख्य अतिथि के तौर कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने की। उनके साथ सांसद मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज और स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा भी मौजूद थीं।

रन फॉर इंक्लूजन का आयोजन दिल्ली के चाणक्यपुरी के केंद्रीय सिविल सेवा मैदान पर हुआ। इस कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा स्पेशल एथलीटों ने हिस्सा लिया, जो खेल की एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक बने। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन, निखिल चोपड़ा और क्रिकेट कोच गुरशरण सिंह भी मौजूद रहे।

स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि दिव्यांगों को खेल सहित जिंदगी के सभी क्षेत्रों में हिस्सा लेना चाहिए और यही इस दौड़ के आयोजन का मकसद है। रन फॉर इंक्लूजन एशिया प्रशांत बोचे और बॉलिंग प्रतियोगिता से पहले होने वाले कार्यक्रमों की सीरीज में पहला मील का पत्थर है। इसमें 12 देशों के 100 से ज्यादा एथलीटों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।