Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज

Delhi News: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।

सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी 82 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।