Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

Delhi: बारिश से बदहाल हैं सड़कें, लोक निर्माण विभाग पर खोखले दावों का आरोप

Delhi: हाल के दिनों में दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। बारिश का असर सड़कों पर गड्ढों और जलजमाव के रूप में दिख रहा है। ये हाल तब है, जब लोक निर्माण विभाग ने रिकॉर्ड संख्या में सड़कें मरम्मत करने का दावा किया था। गड्ढों की वजह से सड़कों की हालत बदतर होती जा रही है। ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रहती है और यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

कालकाजी, साकेत और निजामुद्दीन जैसे प्रमुख इलाकों में रहने वाले और आवाजाही करने वाले एक सुर में शिकायत कर रहे हैं। शिकायत है कि लोक निर्माण विभाग के दावे खोखले हैं। कालकाजी में सड़क पर गड्ढों और जलजमाव की वजह से यात्रियों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां रहने वालों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने कोई मरम्मती काम नहीं किया।

जलजमाव और गड्ढों की परेशानी निजामुद्दीन की सड़कों पर भी देखने को मिल रही है। यहां यात्रा करने वालों का कहना है कि सरकारी अधिकारियों ने सिर्फ निरीक्षण किया, इससे आगे कुछ नहीं।

24 जून, 2025 को, दिल्ली लोक निर्माण विभाग ने पूरी राजधानी में एक ही दिन में तीन हजार 433 गड्ढों की मरम्मत करके विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया। ये आंकड़ा उसके लक्ष्य से 33 ज्यादा था। इसे सड़कों की हालत सुधारने की दिशा में बड़ा कदम बताया गया।

मरम्मती काम के विभाग के दावे अब सवालों के घेरे में हैं, क्योंकि दिल्ली में आवाजाही करने वालों को अब भी जलभराव और टूटी-फूटी सड़कों का सामना करना पड़ रहा है। वे अब भी समस्या के स्थाई समाधान का इंतजार कर रहे हैं।