Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

दिल्ली सरकार ने कोविड पर जारी की एडवाइजरी... अस्पतालों से बेड, ऑक्सीजन और दवाओं से तैयार रहने को कहा

New Delhi: दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कोविड पर एक एडवाइजरी जारी कर अस्पतालों से बेड, ऑक्सीजन, दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता के लिए तैयार रहने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी ये एडवाइजरी कई राज्यों में कोविड के मामले सामने आने के बाद आई है। सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों से जीनोम अनुक्रमण के लिए सभी पॉजिटिव नमूने लोक नायक अस्पताल भेजने को कहा है।

इसमें कहा गया है, "अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, दूसरी दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता के मामले में तैयारी पक्की करनी चाहिए। वेंटिलेटर, बाई-पीएपी, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पीएसए जैसे सभी उपकरण चालू हालत में होने चाहिए।" इसमें कहा गया है कि सभी मानकों की दैनिक रिपोर्टिंग दिल्ली राज्य स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन पोर्टल पर भी की जानी चाहिए।