Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

प्रदूषण कम करने के लिए 'जन जागरूकता अभियान शुरू करेगी सरकार: गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार प्रदूषण कम करने के लिए सोमवार से जन जागरूकता अभियान 'दीया जलाओ, पटाखे नहीं' शुरू कर रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली के कुछ हिस्सों में एक्यूआई 'बहुत खराब' स्तर में है।

गोपाल राय ने कहा, "बीजेपी सोचती है कि सिर्फ बयान देने से प्रदूषण कम हो जाएगा, लेकिन हमें लगता है कि काम करने से प्रदूषण कम हो जाएगा।" गोपाल राय ने बताया, "दिल्ली में दो हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें एएपी सरकार ने शुरू की हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में जहां बीजेपी की सरकार है, वहां डीजल बसें हैं। 

वायु प्रदूषण में इजाफे के बीच धूल को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की गाड़ियां आनंद विहार समेत दिल्ली के बाकी हिस्सों में पानी का छिड़काव कर रही हैं।