Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियां कीं रद्द

New Delhi: दिल्ली सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण गुरुवार को अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सरकार के सेवा विभाग द्वारा देर शाम जारी एक आदेश में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयारियों को देखते हुए अगले आदेश तक दिल्ली सरकार के किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। 

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के सभी जिला मजिस्ट्रेट किसी भी आपात स्थिति के मामले में स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अपने अधीनस्थों के साथ बैठकें कर रहे हैं।