Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों पर ईंधन प्रतिबंध का फैसला लिया वापस, लोगों की परेशानी का दिया हवाला

New Delhi: दिल्ली सरकार ने केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से अनुरोध किया है कि वो तय मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर हाल ही में लगाए गए ईंधन प्रतिबंध को तत्काल निलंबित करे। साथ ही उसने कहा है कि ये रोक व्यवहारिक नहीं है। एक जुलाई 2025 से लागू हुई इस रोक को लेकर लोगों में काफी नाराजगी दिखी। साथ ही प्रवर्तन प्रौद्योगिकी में कमियां उजागर हो गईं।

ईंधन स्टेशनों पर कर्मचारियों ने प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के फैसले का स्वागत किया। उनका मानना है कि इस फैसले से न सिर्फ वाहन मालिकों को राहत मिलेगी, बल्कि उनके व्यवसाय को भी फायदा होगा। कई लोग इस कदम को बेहतर रख-रखाव वाले वाहनों का इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत के रूप में देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग बताते हैं कि अचानक लागू किए गए इस कदम से घबराहट पैदा हुई और लोगों की परेशानी बढ़ गई।

वहीं महंगी गाड़ियों के मालिक और पहले ही पूरा टैक्स अदा कर चुके लोग भी तय मियाद पूरी कर चुके वाहनों पर ईंधन प्रतिबंध को सही नहीं मानते। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस समस्या को माना और कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे को हल करने के लिए 'हर संभव प्रयास' करेगी।