Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

सड़क किनारे दुकानें लगने से दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक पर असर, कई जगह लंबा जाम

धनतेरस के मौके पर लोग बड़ी तादाद में खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। हरियाणा के फरीदाबाद में सड़क पर पैदल चलने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके मुताबिक प्रशासन की लापरवाही की वजह से लोगों ने सड़कों पर ही दुकानें लगा ली जिससे ट्रैफिक जाम के साथ-साथ उनका चलना भी मुश्किल  हो गया।

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर फूल मंडी के पास भी भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। यहां फूल बेचने वालों ने सड़कों पर अपनी दुकानें लगा ली थीं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। एक तरफ लोग ट्रैफिक से जूझते दिखे तो वहीं फूल बेचने वालों को कहना है कि कीमतें पिछली बार के मुकाबले ज्यादा होने के बावजूद उनकी बिक्री बढ़ी है। लाल किला, अक्षरधाम मंदिर और आईटीओ समेत दिल्ली की कई दूसरी जगहों पर भी लोग भारी ट्रैफिक जाम से जूझते दिखे।