Breaking News

'अगले 20 साल तक बिहार की सत्ता में रहेंगे सम्राट चौधरी', बीजेपी विधायक नीरज बबलू का दावा     |   बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत, सम्राट चौधरी बने CM, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी CM     |   AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर     |   बिहार: सम्राट चौधरी घर से निकले, कुछ देर में लेंगे सीएम पद की शपथ     |   AAP का दावा- सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड, राघव चड्ढा को हटा इन्हें बनाया गया था डिप्टी लीडर     |  

दिल्ली एलजी ने सीएम आतिशी को लिखा पत्र, कैग रिपोर्ट पर 19 दिसंबर को विशेष सत्र बुलाने को कहा

दिल्ली के एलजी वी. के. सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर उनसे लंबित 14 सीएजी (कैग) रिपोर्ट सदन के समक्ष पेश करने के लिए 19-20 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा है। ये जानकारी राज निवास की ओर से जारी एक नोट से मिली।

इसमें कहा गया है एलजी ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र शासन अधिनियम, 1991 की धारा 48 के अनुसरण में दिल्ली विधानसभा के समक्ष सभी रिपोर्ट को पेश करने के लिए अपनी औपचारिक सहमति दे दी है। इसमें कहा गया है कि इस साल 22 फरवरी और 29 नवंबर को तत्कालीन मुख्यमंत्री को एलजी की ओर से सूचित किए जाने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया।

विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी  विधायक विजेंद्र गुप्ता की ओर से दायर याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित है, जिसमें सरकार को विधानसभा के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।