Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

Delhi: IMD ने जारी किया गर्मी का रेड अलर्ट, लोगों को धूप से बचने की हिदायत

राष्ट्रीय राजधानी में पारा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शहर के अस्पतालों में हीटस्ट्रोक यानी लू लगने से बीमार पड़े मरीजों के इलाज के लिए खास सेंटर शुरू कर दिए हैं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ऐसा ही एक सेंटर बनाया गया है। ये सेंटर गर्मी से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए सभी जरूरी उपकरणों से लैस है।

डॉक्टरों ने लोगों को भीषण गर्मी से बचने के लिए लगातार पानी पीने और नियमित आराम की सलाह दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया था क्योंकि शहर में विभिन्न केंद्रों पर अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस और 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। 13 जून से लू की तीव्रता कम होने की उम्मीद है। ऐसे में रेड अलर्ट की जगह ऑरेंज अलर्ट जारी हो जाएगा।