Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

दिल्ली कांग्रेस ने AAP और BJP के खिलाफ 'श्वेत पत्र' किया जारी, केजरीवाल को बताया फर्जीवाल

दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को प्रदूषण, नागरिक सुविधाओं और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर अधूरे वादों और अव्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर 12 सूत्रीय "श्वेत पत्र" जारी किया। कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फर्जीवाल बताया।

माकन ने कहा, "अगर यहां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शब्द में बताया जा सकता है तो वो है फर्जीवाल। अगर पूरे देश में कोई फर्जीवाड़े का राजा है तो वो केजरीवाल हैं और यही कारण है कि हम यहां एक श्वेत पत्र लेकर आए हैं। ये केजरीवाल सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी लागू होगा। अगर एलजी आपको यहां अनुमति नहीं दे रहे हैं, तो पंजाब में बनाएं। आपको कौन रोक रहा है? आपकी वहां पूर्ण सरकार है, आप इसे वहां क्यों नहीं बनाते?"

उन्होंने कहा, ये सिर्फ एक बहाना है। मुझे लगता है कि आज दिल्ली की जो दुर्दशा हुई है उसका कारण ये है कि हमने 2013 में 40 दिनों के लिए आप को समर्थन दिया था। आज दिल्ली की दुर्दशा का ये सबसे बड़ा कारण है। मेरा मानना ​​है कि शायद दिल्ली में गठबंधन करके फिर से गलती हुई है, जिसे सुधारने की जरूरत है।"

माकन के साथ दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, सह-प्रभारी दानिश अबरार और सुखविंदर सिंह डैनी भी मौजूद थे।