Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरीं सुनीता केजरीवाल, पूर्वी दिल्ली में किया पहला रोड शो

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार शाम को पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में पहला रोड शो किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल शेर हैं और कोई उन्हें तोड़ या झुका नहीं सकता। 

वाहन में सवार, सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के कोंडली क्षेत्र में मतदाताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करतीं नजर आईं। इस दौरान सुनीता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया, क्योंकि उन्होंने स्कूल बनवाए, मुफ्त बिजली मुहैया कराई और मोहल्ला क्लीनिक खोले।

सुनीता केजरीवाल ने कहा, “हम तानाशाही हटाने और लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करेंगे।” पार्टी नेताओं के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी एएपी के चुनाव अभियान की अगुवाई करेंगी। 

इसी के तहत सुनीता रविवार को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भी रोड शो करेंगी। पार्टी नेताओं ने कहा कि सुनीता केजरीवाल दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ गुजरात, हरियाणा और पंजाब में भी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।