Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

Delhi-NCR के प्रदूषण में दिखी कमी, तेज हवा चलने से हुआ फायदा

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ है। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार को प्रदूषण में कमी आई है। स्थिति अभी भी चिंताजनक है, लेकिन पहले से बेहतर है।

गुरुवार काे दिल्ली का एक्यूआई 306 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 364 था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर देश में सबसे ज्यादा था।

दिन के दौरान ह्यूमिडिटी में 52 प्रतिशत से 76 प्रतिशत के बीच उतार-चढ़ाव आया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।