Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

दिल्ली में डीटीसी की बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक घायल

वेस्ट दिल्ली के कीर्ति नगर में 15 यात्रियों को ले जा रही डीटीसी बस पलट गई, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि डीटीसी की 763 रूट नंबर बस राजौरी गार्डन की तरफ जा रही थी, इसी दौरान ये रिंग रोड पर  डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस बस का रूट आईएसबीटी से उत्तम नगर का है।

उन्होंने ये भी बताया कि घटना सुबह करीब तीन बजकर 40 मिनट पर हुई। इसमें एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।