Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, शेयर किया 'गायब' पोस्टर

New Delhi: कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के पहने गए परिधान से मिलती-जुलती ड्रेस की तस्वीर दिखाई गई है और लिखा है, "गायब"।

इस पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया है "जिम्मेदारी के समय - गायब।" इस पोस्टर का मतलब है कि हमले के बाद जब देश को नेतृत्व की जरूरत थी, तब प्रधानमंत्री मौजूद नहीं थे या "लापता" थे।

इसके अलावा कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।