Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

जयराम रमेश ने मनमोहन सिंह के 21 साल पुराने वीडियो का दिया हवाला, बीजेपी पर लगाए आरोप

New Delhi: लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को एक पुराने वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने से रोका था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मनमोहन सिंह का 10 मार्च 2005 को दिए गए एक भाषण का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें सिंह ने इस बात का उल्लेख किया था कि 10 जून 2004 को उन्हें धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने से रोका गया था।

रमेश ने बुधवार देर रात वीडियो का हवाला देते हुए कहा था कि यह इस बात को याद दिलाने के लिए है कि 10 जून 2004 को तत्कालीन प्रधानमंत्री को बीजेपी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने नहीं दिया था।

लोकसभा में बुधवार को उस वक्त नाटकीय दृश्य देखने को मिला, जब विपक्ष की कई महिला सांसद बैनर लेकर प्रधानमंत्री की सीट की ओर बढ़ गई थीं। उस समय ऐसी संभावना थी कि प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देने के लिए सदन में आ सकते हैं।

इस घटना के समय प्रधानमंत्री मोदी सदन में मौजूद नहीं थे और बीजेपी सदस्य पी. पी. चौधरी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रख रहे थे।