Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

कांग्रेस ने रुपये की कीमत में हो रही गिरावट पर उठाए सवाल, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 10 साल में रुपये की कीमत में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है और ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शतक लगवाने का मन बना लिया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि रुपए को अब ‘मैग्निफाइंग ग्लास’ से ढूंढने की जरूरत पड़ गई है।

सुप्रिया श्रीनेत ने ‘मैग्निफाइंग ग्लास’ दिखाते हुए कहा कि वे ढूंढ रही हूं कि रुपया कहां तक गिरता चला गया है? श्रीनेत ने एक पाई चार्ट भी साझा किया, जिसमें अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान रुपये की कीमत में आई गिरावट का प्रतिशत दिखाया गया है।
 
उन्होंने दावा किया कि जब अंग्रेज देश छोड़कर गए तो एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 3.31 रुपये थी और नेहरू के शासनकाल में 17 सालों में रुपया दो प्रतिशत गिर गया। श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस ने मोदी को 58.4 रुपये प्रति डॉलर पर रुपया थमाया था जिससे वे शतक लगवाने की कोशिश कर रहे हैं।