Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक, भविष्य की योजना पर मंथन

दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बैठक की। कांग्रेस नेताओं ने राजनैतिक हालत और आगे की रणनीति तैयार की। नए पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में  में हुई इस बैठक में कांग्रेस महासचिव और अलग-अलग राज्यों के पार्टी प्रभारी शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल भी मौजूद थे। 

ये बैठक एआईसीसी के नए निकाय में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के तुरंत बाद हो रही है। साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस की ये पहली बैठक है। कांग्रेस पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत पाई। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने पिछली सीडब्ल्यूसी बैठक में संकेत दिया था कि ये संगठनात्मक बदलाव का साल होगा। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में कांग्रेस की बैठक को अहम माना जा रहा है।