Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में की बैठक, रणनीतियों पर हुई चर्चा

New Delhi: कांग्रेस दिल्ली में असम के अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक की जिसमें संगठन की स्थिति और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। असम में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

कांग्रेस असम में मुख्य विपक्षी दल है और बीजेपी से सत्ता छीनना चाहती है। असम में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं सरमा और बीजेपी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और उसके पड़ोसी देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध रखने का आरोप लगाया है। गोगोई ने अपनी पत्नी के खिलाफ आरोपों को "हास्यास्पद" बताते हुए खारिज कर दिया है।