Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की बीजेपी की शिकायत, कहा- विज्ञापन से कर रहे विपक्ष को बदनाम

New Delhi: सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा और गुरदीप सप्पल सहित पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और उन्हें अपनी शिकायत सौंपी। कांग्रेस ने बीजेपी के विज्ञापन अभियान के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। इस शिकायत में कहा कि वो गलत-गलत वीडियो के जरिए विपक्षी पार्टी को बदनाम कर रही है। 

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जो विषय उठाए गए हैं उनमें आंध्र प्रदेश की कल्याणकारी योजनाएं, तमिलनाडु में पोस्टर और दिल्ली में बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट के पोस्ट शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे हालात को सुधारने के लिए मामले में दखल देंगे। खेड़ा ने चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये बातें कहीं। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के खिलाफ भी शिकायत की है। 

आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे। शिकायत में दावा किया गया कि राज्य योजनाओं के पोस्टर और विज्ञापनों पर अभी भी राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीरें हैं। कांग्रेस ने पार्टी के अभियान को अरबपति फाइनेंसर जॉर्ज सोरोस से जोड़ने के लिए भी बीजेपी के खिलाफ शिकायत सौंपी है।