Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Delhi: बढ़ते वायु प्रदूषण से चिंता, जानकारों ने समन्वित योजना बनाने और लागू करने की दी सलाह

Delhi: दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार 'बेहद खराब' होती जा रही है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि प्रदूषण संकट से निपटने के लिए सटीक कार्रवाई की जरूरत है। हाल के अध्ययनों में सामने आया है कि वायु प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहा है। हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

पर्यावरण के जानकारों का मानना ​​है कि परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां शहर में वायु प्रदूषण की सबसे बड़ी वजहों में एक हैं। वे बेअसर और महंगे उपायों के बजाय, समस्या को जड़ से निपटाने का सुझाव देते हैं।

पर्यावरण के जानकार खुले में जलाने और प्रदूषण फैलाने वाले दूसरे क्रियाकलापों को रोकने के लिए बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर देते हैं। उनका कहना है कि परिवहन, उद्योग और अपशिष्ट को शामिल करते हुए एक समन्वित योजना दिल्ली की हवा को साफ रखने में असरदार साबित होगी।