Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

दिल्ली एनसीआर में झामाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में बारिश जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने एक बयान में कहा कि अगले दो घंटों में जफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आर.के. पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौजखास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर में गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

एनसीआर में, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और बारिश या आंधी-तूफान की संभावना जताई है, अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में शुक्रवार रात हुई जोरदार बारिश ने मई में दूसरा सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बनाया।