Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

Delhi: धौला कुआं में तेज रफ्तार कार ने कैब को टक्कर मारी, तीन लोग घायल

दिल्ली में रविवार सुबह धौला कुआं में सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार जगुआर कार ने कैब को जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार जगुआर ने कैब और दो दूसरे वाहनों को टक्कर मार दी और फिर दक्षिण पश्चिम दिल्ली के धौला कुआं इलाके के पास रुक गई।

सुबह 8.32 बजे, पुलिस को एम्स अस्पताल से कैब ड्राइवर, हरजीत सिंह और दो दूसरे लोगों के बारे में सूचना मिली, जो उसी कैब में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और अधिकारी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दुर्घटना में और लोग घायल हुए हैं।