Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

दिल्ली-एनसीआर में 2.50 रुपये सस्ती हुई सीएनजी, ये होगी नई कीमत

New Delhi: दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दामों में कटौती की गई है। सीएनजी 2.50 रुपये कम हो गई है। दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में सीएनजी के दाम कम हो गए हैं। नई कीमतें सात मार्च को सुबह छह बजे से लागू हो गई है।

महानगर गैस लिमिटेड ने महाराष्ट्र में सीएनजी की कीमत 2.50 रुपये प्रति किलो घटाकर 73.50 रुपये कर दी है। कंपनी की ओर से बताया गया कि सीएनजी की कीमतों में कटौती की वजह लागत में कमी आना है, जिसके कारण कंपनी ने कीमतों घटाने का ऐलान किया है। 

दिल्ली में ऑटोरिक्शा मालिकों ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि वे थोड़ी बचत कर सकते हैं। हालांकि यात्रियों के लिए यात्रा दर वही रहेगी। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने सरकार से पेट्रोल की कीमत में कटौती करने की मांग की।