Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

CM केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत बढ़ाने की अपील की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी अंतरिम जमानत को सेहत का हवाला देकर सात दिन और बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट से अपील की है।

कोर्ट ने 10 मई को केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी, जो एक जून को खत्म हो रही है।

कोर्ट ने कहा था कि केजरीवाल इस दौरान अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकते और किसी भी सरकारी फाइल पर तब तक साइन नहीं कर सकते हैं, जब तक उप-राज्यपाल की मंजूरी न मिले।

मुख्यमंत्री ने ताजा याचिका में अपना वजन सात किलो कम होने का भी जिक्र किया है। याचिका में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को कुछ चिकित्सकीय जांच कराने की जरूरत है और इसके लिए एक जून को खत्म हो रही अंतरिम जमानत को बढ़ाया जाए।