Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

सीएम आतिशी को फ्लैगस्टाफ रोड आवास आवंटित नहीं किया, AAP ने बीजेपी पर लगाए आरोप

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड पर बंगला नंबर छह में चले जाने के कुछ दिनों बाद, एएपी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ये बंगला अभी तक उन्हें आवंटित नहीं किया गया है और बीजेपी पर बंगले को “हड़पने” का प्रयास करने का आरोप लगाया। 

आतिशी सोमवार को बंगले में तब शिफ्ट हुईं, जब उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल ने इसे खाली कर दिया और लुटियंस दिल्ली में एक नए पते पर चले गए।

बुधवार को एएपी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में बीजेपी ने “कई अफवाहें फैलाई हैं” और आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की है। चूंकि बीजेपी दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने में असमर्थ रही है, इसलिए वे अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के बंगले को “हड़पने” की कोशिश कर रही है।

सिंह ने दावा किया, “केजरीवाल ने बंगला खाली कर दिया था, लेकिन इसे आतिशी को आवंटित नहीं किया जा रहा है और मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस भी खाली करा लिया गया है।” 

एएपी नेता ने केजरीवाल के बंगला खाली करने के दस्तावेज भी दिखाए। बीजेपी ने कथित पीडब्ल्यूडी पत्र को साझा करते हुए आरोप लगाया है कि पिछले हफ्ते केजरीवाल के बंगला खाली करने के बाद उसे हस्तांतरित नहीं किया गया और इसकी चाबियां उनके पास थीं।