Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारत की ताकत, आसमान में दिखे सी-17, सुखोई और राफेल

New Delhi: देश शुक्रवार को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। गणतंत्र दिवस परेड का एक बड़ा रोमांच वायु सेना के जहाजों का फ्लाई पास्ट रहा। सी-17, सुखोई और राफेल जैसे लड़ाकू विमान कर्तव्य पथ पर अपना बेहतरीन फॉरमेशन दिखाते हुए नजर आए। समारोह का समापन भारतीय वायु सेना के 46 विमानों के हैरतअंगेज फ्लाईपास्ट के साथ हुआ।

भारतीय वायुसेना के बेड़े में 29 लड़ाकू विमान, सात परिवहन विमान, नौ हेलीकॉप्टर और एक हेरिटेज विमान शामिल थे। फ्लाई-पास्ट के दौरान लड़ाकू विमानों की छह महिला पायलटों सहित पंद्रह महिला पायलटों ने भारतीय वायुसेना का नेतृत्व किया।

पहली बार स्वदेश निर्मित तेजस विमान के चार विमानों ने उड़ान भरी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद थे।