साउथ दिल्ली के आया नगर इलाके में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक ब्लास्ट हो गया, ब्लास्ट के बाद स्कूटी में आग लग गई। हादसे में बीजेपी कार्यकर्ता वीरेंद्र तिवारी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसा बीजेपी आयानगर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अवधेश पांडे के घर पर हुआ, जब वीरेंद्र तिवारी उनसे मिलने पहुंचे थे। स्कूटी में अचानक हुए विस्फोट से तिवारी 70–80% तक झुलस गए। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा लगातार परिवार के संपर्क में हैं और बेहतर इलाज की व्यवस्था में जुटे हैं। बीजेपी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश अमवावता ने बताया कि वीरेंद्र तिवारी की हालत स्थिर बनी हुई है और परिवार को एक लाख रुपये की मदद दी गई है।
इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट, बीजेपी कार्यकर्ता वीरेंद्र तिवारी झुलसे
You may also like
आशा भोसले के निधन पर शोक: दिल्ली LG और CM ने दी श्रद्धांजलि.
दिल्ली मेट्रो की अनूठी पहल, लिफ्ट और एस्केलेटर सुरक्षा जागरूकता को लेकर एक सप्ताह का अभियान.
Delhi: ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि की अर्पित.
दिल्ली सरकार ने जारी की नई ईवी पॉलिसी, कार पर 1 लाख तक की छूट, 2030 तक रोड़ टैक्स फ्री.