Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में हुए शामिल, नहीं लड़ेंगे चुनाव

New Delhi: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए। कश्यप को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों को प्रताड़ित किये जाने के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। कश्यप इस समय जमानत पर हैं। कश्यप यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और सह-प्रभारी संजय मयूख और मनोज तिवारी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। इस मौके पर कश्यप की मां भी मौजूद रहीं। 

कश्यप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा में शामिल हुआ हूं। जब मैं नौ महीने जेल में था तो मेरी मां ने मेरे लिए लड़ाई लड़ी और उन्होंने ही मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा।’’

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेता तिवारी ने कश्यप के बीजेपी में शामिल होने पर खुशी जताई और आरोप लगाया कि उन्हें (मनीष कश्यप) सलाखों के पीछे डाल दिया गया क्योंकि ‘‘कुछ लोग’’ उन्हें चुप कराना चाहते थे। 

तिवारी ने कहा, ‘‘मनीष कश्यप ने लोगों के मुद्दे उठाए और हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में बात की। लेकिन, इस देश में कुछ गैर-बीजेपी सरकारों ने उन्हें बहुत परेशान किया।’’ उन्होंने कश्यप को ये भी आश्वासन दिया कि बीजेपी उन्हें उनकी क्षमताओं के आधार पर ‘‘भविष्य में’’ उचित भूमिका सौंपेगी।