Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

भोजशाला परिसर विवाद: ASI ने एमपी हाई कोर्ट को सौंपी सर्वे रिपोर्ट, पहले से मौजूद मंदिर के संकेत

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार को विवादित भोजशाला-कमल-मौला मस्जिद परिसर में किए गए साइंटिफिक सर्वे की रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच को सौंप दी। एएसआई के वकील हिमांशु जोशी ने 2,000 पेजों से ज्यादा की रिपोर्ट हाई कोर्ट में सौंपी।

हिमांशु जोशी ने बताया, ''मैंने रिपोर्ट सौंप दी है। हाई कोर्ट 22 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगा।" हिंदू भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर मानते हैं, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमल मौला मस्जिद कहता है।

हाई कोर्ट ने 11 मार्च को आर्कियोलॉजिकल रिसर्च और कल्चरल हेरिटेज की सुरक्षा के लिए एएसआई को 'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' के आवेदन पर परिसर का साइंटिफिक सर्वे करने का आदेश दिया था। एएसआई ने 22 मार्च को विवादित परिसर का सर्वे शुरू किया था जो हाल ही में पूरा हुआ।