Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

AAP नेता सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, परिवार ने सपोर्ट के लिए केजरीवाल को दिया धन्यवाद

New Delhi: आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी। कोर्ट ने सत्येन्द्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में "मुकदमे में देरी" और उनके "लंबे कारावास" का हवाला देते हुए जमानत दी।

जज ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। उन्हें ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 30 मई, 2022 को गिरफ्तार किया था। जैन को जमानत मिलने से उनके परिवार के सदस्य काफी खुश हुए और उन्होंने एएपी सुप्रीमोे अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया।