Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

दिल्ली: बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ता मास्क पहने और हाथों में तख्तियां को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते दिखे।

दिल्ली बीजेपी के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि "1200 करोड़ रुपये दिल्ली की जनता ने पॉल्यूशन सेस के रूप में दिया है। टैक्स के रूप में दिया है। उसमें एक भी पैसे का हिसाब केजरीवाल साहब ने नहीं दिया। एक स्मॉग टावर लगाते हैं डेढ़ दो साल पहले जिसका कार्यशीलता केवल 400-500 मीटर है वो भी बंद पड़ा है। दिल्ली के अंदर 100-200 स्मॉग टावर लगने चाहिए अगर हवा को साफ करने के लिए लगाना है। हर विधानसभा में 15 से 20  वॉटर स्प्रिंकलर मशीन जो घूमती है पानी को स्प्रिंकलर करने वाली वो होनी चाहिए। दिल्ली में कुल 10-15-20 मशीन घूमती हुई नजर आती हैं। सिर्फ ड्रामा करते हैं और वो जो पॉल्यूशन सेस का पैसा है वो केवल और केवल अपनी फोटो वाली होर्डिंग्स लगाने पर करते हैं। 

आज अगर दिल्ली में पॉल्यूशन कम करना है तो उसके लिए इलेक्ट्रिक बसें चलनी चाहिए वो भी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 800-900 बसें इलेक्ट्रिक बसें पॉल्यूशन रहित बसें दिल्ली को देते हैं। केजरीवाल साहब का क्या कंट्रीब्यूशन है उसके अंदर। इस बात की अवेयरनेस के लिए केजरीवाल को जगाने के लिए उनकी सरकार को जगाने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यहां प्रोटेस्ट कर रहे हैं।"

हर्ष मल्होत्रा ​​ने दिल्ली में 100 से 200 स्मॉग टावर लगाने और हर विधानसभा क्षेत्र में 15-20 पानी छिड़कने वाली मशीनें लगाई जाएं।