Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

राजधानी में जल संकट को लेकर भड़की बीजेपी, AAP के खिलाफ किया 'मटका फोड़' प्रदर्शन

दिल्ली में बढ़ते जल संकट के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रविवार को एएपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली बीजेपी ने पूरे शहर में मटका फोड़ प्रदर्शन किया और कार्यकर्ताओं ने मिट्टी के बर्तन जमीन पर पटक दिए। मिट्टी के बर्तन लेकर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद में उन्होंने बर्तन जमीन पर पटक दिए।

बीजेपी नेता अजय महावर ने कहा, "केजरीवाल ने दावा किया था कि वो 24 घंटे साफ पानी देंगे। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली को टैंकर मुक्त बनाएंगे। क्या वो दिल्ली के लोगों को साफ पानी दे पाए? वो दिल्ली को एक घंटे भी साफ पानी नहीं दे पा रहे हैं। पानी की समस्या के कारण पूरी दिल्ली परेशानी में है।"

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र लिखकर अगले 15 दिनों के लिए प्रमुख पाइपलाइनों की सुरक्षा और गश्त के लिए कर्मियों की तैनाती का अनुरोध किया, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी जल संकट से जूझ रही है। अपने पत्र में मंत्री ने कहा कि दिल्ली भीषण गर्मी और जल संकट से जूझ रही है।