Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

दिल्ली में बढ़ रहा जल संकट, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने AAP के खिलाफ किया प्रदर्शन

New Delhi: बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान तख्तियां और पार्टी के झंडे लिए नारे लगाते हुए भारी भीड़ जमा हो गई। दिल्ली के लोग गर्मी की वजह से पानी की कमी का सामना कर रहे हैं और शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बीजेपी से हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अपनी सरकारों से राष्ट्रीय राजधानी को एक महीने के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए कहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ये राजनीति करने का समय नहीं है। दिल्ली सरकार ने बुधवार को पानी की बर्बादी पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाने का ऐलान कर, 200 टीमों का गठन किया है।