Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

तरुण चुग ने जम्मू कश्मीर में मोदी मॉडल को बताया सफल, बोले- हमें नेशनल कांफ्रेंस से ज्यादा वोट मिले

New Delhi: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुग ने बुधवार को कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी का विकास मॉडल था, जिसकी वजह से बीजेपी को जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस से ज्यादा वोट मिले। चुग ने कहा कि जम्मू कश्मीर में लोग इलेक्शन का बायकॉट करते थे, वहां जनता बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए घरों से बाहर निकली। 

उन्होंने आगे कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री के 370 और 35ए हटाने के फैसले को आशीर्वाद दिया है। उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 2019 में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में ये पहली निर्वाचित सरकार है।