Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब, उन्हें किया जा रहा परेशान, BJP पर भड़की सुनीता केजरीवाल

New Delhi: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है। उसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा, "उनकी तबीयत ठीक नहीं है, उनके शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो रहा है। वे शुगर के रोगी हैं, इसलिए हमें उनके शुगर लेवल पर नजर रखने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाही नहीं चलेगी। जनता इसका उचित जवाब देगी।" इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को उत्पाद शुल्क नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी।