Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

स्काईमेट: बादल और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बिना आर्टिफिशियल बारिश मुमकिन नहीं

दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण की वजह से बिगड़ते हालात को देखते हुए क्लाउड सीडिंग से 20 और 21 नवंबर के आसपास आर्टिफिशियल बारिश कराने की योजना बना रही है।

इसको लेकर मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने शुक्रवार को कहा कि अगर बादल या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं होगा तो आर्टिफिशियल बारिश भी नहीं होगी।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में आई कमी और शांत हवाओं की वजह से पिछले दो हफ्तों में एयर क्वालिटी में गिरावट आई है। वहीं पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से भी वायु प्रदूषण बढ़ा है। दिल्ली की एयर क्वालिटी दुनिया के राजधानी शहरों में सबसे खराब है।