Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

भारत किसी भी सैन्य हमले का जवाब बहुत मजबूती से देगा, ईरानी विदेश मंत्री को एस जयशंकर की दो टूक

New Delhi: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत का पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर देश पर सैन्य हमला होता है, तो "बहुत" मजबूती से जवाब दिया जाएगा। 

विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के साथ बैठक में यह बात कही। विदेश मंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए "बर्बर" आतंकवादी हमले ने भारत को "सीमा पार" स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर बुधवार को हमला करने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने कहा, "इस हमले ने हमें सात मई को सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर हमला करके जवाब देने के लिए बाध्य किया। हमारी प्रतिक्रिया निर्धारित और नपी-तुली थी। स्थिति को और बिगाड़ने का हमारा कोई इरादा नहीं है। हालांकि, अगर हम पर सैन्य हमला होता है तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही मजबूती से जवाब दिया जाएगा।"

जयशंकर ने कहा कि एक पड़ोसी और करीबी साझेदार के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि ईरान को स्थिति की अच्छी तरह से जानकारी रहे। भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री कल मध्य रात्रि में पूर्व निर्धारित यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।