Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

बीजेपी के संपर्क में हैं स्वाति मालीवाल, सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी मामले के लिए दबाव डाला जा रहा है। 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि "अक्सर भारतीय जनता पार्टी एजेंसियों का प्रयोग करके लोगों को डराती है, धमकाती है। इसी भारतीय जनता पार्टी की एसीबी ने उनके ऊपर केस कर रखा है। उसका फैसला आना बाकी है, इसकी संभावनाएं हो सकती है कि इस तरीका दबाव जैसे अलग और एजेंसियों का बनाया जाता है एसीबी का दबाव भी उनके ऊपर बनाया गया हो। नड्डा जी कह रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता उनसे बात नहीं कर रहा। मैं चुनौती दे रहा हूं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में हैं अगर भारतीय जनता पार्टी और नड्डा जी की नीयत साफ है तो जो व्हाट्सएप कॉल होती हैं फेसटाइम कॉल होती हैं उनकी आईपीसीडीआर की जाती हैं वो आप देख लें। उससे पता चल जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी के किस वरिष्ठ नेता के संपर्क में वो हैं।"

जब उनसे सवाल किया गया कि 'आपका ये कहना है कि कि बीजेपी के इशारे पर ये हो रहा? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं ये जानता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के साथ उनका संपर्क है और काफी दिनों से है वे एसीबी के केस के कारण दबाव के अंदर हैं और जिस तरीके से वीडियो आया उनके वर्जन से संदेह उत्पन्न होता है।"