Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

दिल्ली हादसे में मृतकों के परिवार को मुआवजा देने का ऐलान

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-वन की छत गिरने से हुए हादसे में मरने वाले के लिए 20 लाख रुपये और घायलों के लिए तीन-तीन लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान कि गया है।

मोहन नायडू ने कहा कि ये हादसा सुबह-सुबह दिल्ली में हुई भारी बारिश की वजह से हुआ, उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के बाहर छत का एक हिस्सा ढह गया। उन्होंने कहा कि "हम इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले को परिवार के प्रति संवेदना जताते हैं।" उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से एयरपोर्ट के बाहर की छत का एक हिस्सा ढह गया, हम इस दुखद हादसे में मरने वाले शख्स के प्रति संवेदना जताते हैं, हम अभी घायलों की देखभाल कर रहे हैं। इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम, दमकल टीम और सीआईएसएफ, एनडीआरएफ की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।

इसके साथ ही कहा कि टर्मिनल बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है और हर चीज की अच्छी तरह से जांच की जा रही है, ताकि आगे कोई हादसा न हो।दोपहर दो बजे तक यहां से उड़ानें रद्द कर उन्हें टी-टू, टी-थ्री से रवाना किया जा रहा है। हम इस हादसे को गंभीरता से ले रहे हैं, मरने वाले के परिवार को 20 लाख रुपये और घायलों के लिए तीन-तीन लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है।