Breaking News

फायरिंग और रंगदारी केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजस्थान से अरेस्ट     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'साफ है कि पैसों का गबन हुआ', बोले BJP नेता विनय कटियार     |   राम मंदिर केस: 'चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं', बोले विनय कटियार     |   'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |  

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक, कई इलाकों में एक्यूआई 'बहुत खराब'

दिल्ली में सांसों पर संकट बरकरार है। कई इलाकों में एक्यूआई अब भी 'बहुत खराब' है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से किसी भी स्टेशन ने 'गंभीर' श्रेणी में एक्यूआई दर्ज नहीं किया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इससे पहले शनिवार को एक्यूआई लगातार सातवें दिन 346 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया था। शहर का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।