एयर इंडिया ने खराब मौसम की चेतावनी के कारण शुक्रवार को दिल्ली से जापान के नरीता के लिए जाने वाली तयशुदा फ्लाइट रद्द कर दी है।
एयरलाइन ने कहा कि 16 अगस्त को दिल्ली-नरीता रूट की उड़ानों में कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को रिशेड्यूल और कैंसिलेशन पर पूर रिफंड किया जाएगा।
एयर इंडिया की ओर से सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में कहा गया, 'टोक्यो में खराब मौसम की चेतावनी के कारण शुक्रवार को दिल्ली-नरीता-दिल्ली की उड़ानें AI306 और AI307 रद्द कर दी गई हैं।'