Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार, AQI 268 किया गया दर्ज

Delhi: दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार की सुबह खराब बनी रही, जिसका एक्यूआई 268 रहा। 20 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता 'खराब' थी, जबकि 11 केंद्रों पर ये 'बेहद खराब' थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार तीन केंद्रों के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़े तुरंत उपलब्ध नहीं थे। मुंडका में एक्यूआई 357 दर्ज किया गया, जो सभी केंद्रों में सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला केंद्र रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बेहद खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है।

अगले छह दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, वायु गुणवत्ता 'खराब' से 'मध्यम' श्रेणी में रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।