Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

Delhi: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 केबिन क्रू स्टाफ को निकाला, बीमारी का बहाना बनाकर ली थी छुट्टी

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लगभग 25 केबिन क्रू स्टाफ को टर्मिनेट कर दिया हैं। सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली एयरलाइन में कथित मिस मैनेजमेंट के विरोध में 200 से ज्यादा केबिन क्रू स्टाफ ने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ले ली थे। इस वजह से 90 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हो गई थी।

उन्होंने बताया कि टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली एयरलाइन ने बीमारी का बहाना देने वाले बचे केबिन क्रू स्टाफ को गुरुवार शाम चार बजे तक ड्यूटी पर लौटने को कहा है। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो बाकी केबिन क्रू स्टाफ भी टर्मिनेट होने के लिए तैयार रहे।

सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी केबिन क्रू की गैरमौजूदगी की वजह से गुरुवार को करीब 60 उड़ानें रद्द कर दी हैं और कहा कि केबिन क्रू के स्टाफ की एक साथ छुट्टी लेने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हुई है। एयरलाइन में लगभग 1,400 केबिन क्रू स्टाफ हैं, जिनमें लगभग 500 सीनियर लेवल पर हैं।